Bihar Police SI Recruitment 2025
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने 23 सितंबर 2025 को बिहार सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस वर्ष इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1799 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होगी। इच्छुक उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नीचे इस भर्ती से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी गई है।
Bihar Police SI Recruitment 2025 Overview
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 1799 पदों पर नियुक्ति की जाएगी और इनमें महिलाओं को आरक्षण के अंतर्गत 35 प्रतिशत पद आरक्षित हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितम्बर 2025 से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगी और उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। इसमें योग्य उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षाओं तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी और अंत में शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के वेतनमान के अंतर्गत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
भर्ती संगठन |
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) |
भर्ती का नाम |
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 |
अधिसूचना संख्या |
Advt. No. 05/2025 |
कुल पद |
1799 |
आवेदन तिथि |
26 सितम्बर से 26 अक्टूबर 2025 |
चयन प्रक्रिया |
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण |
वेतनमान |
लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) |
आधिकारिक वेबसाइट |
Bihar Police SI Recruitment 2025 Vacancies Detail
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 1799 पद जारी किए गए हैं। इनमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। विस्तृत श्रेणीवार रिक्तियां नीचे तालिका में दी गई हैं।
श्रेणी |
पुरुष पद |
महिला पद |
कुल |
अनुसूचित जाति (SC) |
210 |
74 |
284 |
अनुसूचित जनजाति (ST) |
15 |
5 |
20 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) |
273 |
96 |
369 |
पिछड़ा वर्ग (BC) |
222 |
78 |
300 |
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं |
– |
42 |
42 |
अनारक्षित (UR) |
850 |
298 |
1148 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
180 |
63 |
243 |
ट्रांसजेंडर |
7 |
– |
7 |
कुल |
1,757 |
656 |
1,799 |
Bihar Police SI Recruitment 2025 Eligibility Criteria
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु सीमा 1 अगस्त 2025 के अनुसार न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
श्रेणी |
न्यूनतम आयु |
अधिकतम आयु |
सामान्य (पुरुष) |
20 वर्ष |
37 वर्ष |
सामान्य (महिला) |
20 वर्ष |
40 वर्ष |
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग |
20 वर्ष |
40 वर्ष |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ट्रांसजेंडर |
20 वर्ष |
42 वर्ष |
Bihar Police SI Recruitment 2025 Application Fee
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से किया जा सकता है।
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
सभी उम्मीदवार (सामान्य, आरक्षित, पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर) |
₹100 |
Bihar Police SI Recruitment 2025 Application Process
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। नीचे तालिका में चरणवार आवेदन प्रक्रिया को समझाया गया है, जिसे अपनाकर आप आसानी से अपना आवेदन कर सकते हैं।
चरण |
प्रक्रिया |
1 |
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं। |
2 |
होमपेज पर दिए गए “Bihar Police SI Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें। |
3 |
नए उम्मीदवार पंजीकरण करे और यूज़र आईडी तथा पासवर्ड बनाए। |
4 |
पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें। |
5 |
इसमें शैक्षणिक विवरण, व्यक्तिगत जानकारी और श्रेणी संबंधी जानकारी सही-सही दर्ज करें। |
6 |
इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। |
7 |
श्रेणी के अनुसार ₹100 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें। |
8 |
सबमिट करने से पहले पूरे आवेदन पत्र की जांच करें और फिर अंतिम सबमिट करें। |
9 |
आवेदन सबमिट होने के बाद उसका प्रिंट आउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। |
Bihar Police SI Recruitment 2025 Selection Process
बिहार पुलिस SI भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। अंत में शारीरिक मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी।
चरण |
विवरण |
अधिकतम अंक |
पात्रता शर्त |
प्रारंभिक परीक्षा |
सामान्य अध्ययन, करंट अफेयर्स, तर्कशक्ति आदि पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा |
200 अंक |
30% न्यूनतम अंक आवश्यक |
मुख्य परीक्षा (पेपर 1) |
सामान्य हिंदी |
200 अंक |
30% न्यूनतम अंक आवश्यक (अंक मेरिट में शामिल नहीं होंगे) |
मुख्य परीक्षा (पेपर 2) |
सामान्य अध्ययन, गणित, तर्कशक्ति एवं अन्य विषय |
200 अंक |
मेरिट सूची में शामिल |
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) |
दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद और गोला फेंक |
– |
केवल क्वालीफाइंग |
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/