Apni Pathshala

मुद्रा प्रबंधन-गारंटी विनियम 2026

मुद्रा प्रबंधन-गारंटी विनियम 2026

Currency Management-Guarantee Regulations 2026

संदर्भ:

हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (अधिकृत व्यक्ति) विनियम, 2026 (Foreign Exchange Management (Authorised Persons) Regulations, 2026) जारी किए। ये विनियम 6 मई, 2026 से प्रभावी हो गए हैं। 

  • इनका मुख्य उद्देश्य भारत में विदेशी मुद्रा सेवाओं के वितरण ढांचे को आधुनिक बनाना, प्रक्रियाओं को सरल बनाना और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देना है।

मुद्रा प्रबंधन-गारंटी विनियम 2026 के मुख्य बिंदु:

  • श्रेणी:;आरबीआई ने विदेशी मुद्रा में लेनदेन करने वाले अधिकृत व्यक्तियों (APs) को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया है: 
    • AD श्रेणी-I (Authorised Dealer Category-I): मुख्य रूप से बैंक, जिन्हें सभी प्रकार के चालू और पूंजी खाता लेनदेन करने की अनुमति है।
    • AD श्रेणी-II (Authorised Dealer Category-II): इसमें गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs) और अनुभवी मुद्रा विनिमय (forex) संस्थाएं शामिल हैं। इन्हें निर्दिष्ट चालू खाता लेनदेन और ₹25 लाख तक के व्यापार लेनदेन की अनुमति है।
    • AD श्रेणी-III (Authorised Dealer Category-III): वे संस्थाएं जो विदेशी मुद्रा से जुड़े नवीन (innovative) उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करती हैं।
  • लाइसेंसिंग और नवीनीकरण: लाइसेंस देने और उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है:

  • PRAVAAH पोर्टल: नए लाइसेंस या नवीनीकरण के लिए आवेदन अब विशेष रूप से आरबीआई के PRAVAAH पोर्टल के माध्यम से जमा किए जाएंगे।
  • ‘फिट एंड प्रॉपर’ मानदंड: प्रवर्तकों, निदेशकों और प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों (KMPs) के लिए सख्त योग्यता और अखंडता मानक निर्धारित किए गए हैं। कम से कम 50% निदेशकों के पास वित्तीय सेवा उद्योग का अनुभव होना अनिवार्य है।
  • ED/NOC आवश्यकता: यदि आवेदक या उसके प्रवर्तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दायरे में हैं, तो उन्हें ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (NOC) जमा करना होगा। 
  •  ‘प्रिंसिपल-एजेंट’ मॉडल और फॉरेक्स कॉरेस्पोंडेंट (FxC): आरबीआई ने विदेशी मुद्रा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है:

  • Forex Correspondent (FxC) योजना: AD श्रेणी-I और II के बैंक/संस्थाएं अब ‘प्रिंसिपल-एजेंट’ मॉडल के तहत ‘फॉरेक्स कॉरेस्पोंडेंट’ नियुक्त कर सकते हैं।
  • फ्रैंचाइजी मॉडल का अंत: मौजूदा फ्रैंचाइजी व्यवस्थाओं को अगले दो वर्षों के भीतर चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना होगा और उन्हें फॉरेक्स कॉरेस्पोंडेंट मॉडल में परिवर्तित होना होगा। 
  • परिचालन आवश्यकताएं: संचालन की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए नए वित्तीय मानक तय किए गए हैं:

  • न्यूनतम नेटवर्थ: AD श्रेणी-I के लिए ₹20 करोड़ और श्रेणी-II के लिए ₹10 करोड़ की न्यूनतम सकारात्मक नेटवर्थ आवश्यक है।
  • टर्नओवर लक्ष्य: श्रेणी-II संस्थाओं को संचालन के दो साल के भीतर कम से कम ₹50 करोड़ का वार्षिक विदेशी मुद्रा टर्नओवर प्राप्त करना होगा।
  • FFMC लाइसेंस पर रोक: आरबीआई ने घोषणा की है कि वह अब ‘पूर्ण मुद्रा परिवर्तक’ (FFMC) के लिए नए नए लाइसेंस जारी नहीं करेगा। 

महत्व:

  • वित्तीय समावेशन: फॉरेक्स कॉरेस्पोंडेंट मॉडल के माध्यम से पर्यटन और आम जनता के लिए विदेशी मुद्रा सेवाओं की उपलब्धता दूर-दराज के इलाकों तक बढ़ेगी।
  • नियामक सुदृढ़ीकरण: डिजिटल पोर्टल और सख्त ‘फिट एंड प्रॉपर’ मानदंडों से मनी लॉन्ड्रिंग और अनधिकृत लेनदेन पर लगाम लगेगी।
  • वैश्विक एकीकरण: ये नियम भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक वित्तीय प्रणाली के साथ अधिक कुशलता से जोड़ने में मदद करेंगे।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top