Apni Pathshala

विनिमय भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली (Land Exchange and Port Management System)

विनिमय भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली (Land Exchange and Port Management System)

Land Exchange and Port Management System

संदर्भ:

हाल ही में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) द्वारा विकसित एक अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली (LPMS) ‘विनिमय’ का आधिकारिक शुभारंभ किया। 

विनिमय भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली क्या है?

यह एक केंद्रीयकृत इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म (Centralized Electronic Platform) है, जो देश के सभी लैंड पोर्ट्स (एकीकृत चेक पोस्ट – ICPs) के परिचालन को एक एकल एकीकृत प्रणाली (Unified Ecosystem) में संयोजित करता है। 

  • इसके माध्यम से सार्वजनिक और निजी हितधारकों के बीच रीयल-टाइम लॉजिस्टिक्स और नियामक सूचनाओं का सुरक्षित आदान-प्रदान संभव होगा, जिससे भूमि पत्तनों को हवाई अड्डों और समुद्री बंदरगाहों के डिजिटल स्तर के समकक्ष लाया जा सकेगा। 

‘विनिमय’ की प्रमुख विशेषताएं: 

  • नोडल एजेंसी: भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI), गृह मंत्रालय (MHA) के सीमा प्रबंधन विभाग के तहत ‘भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण अधिनियम, 2010’ द्वारा निर्मित एक वैधानिक निकाय (Statutory Body) है।
    • वर्तमान में, LPAI भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर 15 क्रियाशील भूमि बंदरगाहों का संचालन करता है, जिन्हें आने वाले समय में बढ़ाकर 26 किया जाएगा।
  • डिजिटल वर्कफ़्लो (Digital Workflows): यह कार्गो और यात्री प्रसंस्करण के लिए स्लॉट बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान, रियल-टाइम ट्रैकिंग और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी एंड-टू-एंड डिजिटल सुविधाएं प्रदान करता है। 
  • राष्ट्रीय प्रणालियों के साथ एकीकरण (Integration): यह प्लेटफॉर्म ICEGATE (सीमा शुल्क), ULIP (यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म) और मोटर वाहन इकोसिस्टम से पूरी तरह जुड़ा हुआ है।
  • कागजी कार्रवाई में कमी: इस डिजिटल बुनियादी ढांचे के लागू होने से भूमि पत्तनों पर होने वाली कागजी कार्रवाई में लगभग 90% तक की कमी आएगी। 
  • दक्षता में सुधार: ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) और सिंगल इलेक्ट्रॉनिक विंडो से ट्रकों का वेटिंग टाइम 40% से 60% तक कम हो जाएगा। 

VINIYAM Portal का महत्व: 

  • लॉजिस्टिक्स लागत में कमी: भारत में भूमि आधारित आयात-निर्यात (EXIM) व्यापार 2014-15 के ₹5,000 करोड़ से बढ़कर वर्तमान में लगभग ₹83,000 करोड़ तक पहुंच गया है।
    • ‘विनिमय’ के सुचारू संचालन से लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और सीमा पार व्यापार (Cross-border Trade) को गति मिलेगी।
  • नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी (Neighborhood First Policy): यह दक्षिण एशियाई देशों (जैसे बांग्लादेश, नेपाल, भूटान) के साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक एकीकरण को सुदृढ़ करेगा। 
  • अवैध गतिविधियों पर रोक: यह प्रणाली डेटा पारदर्शिता सुनिश्चित कर मानव तस्करी, ड्रग्स की तस्करी, और घुसपैठ जैसी अवैध सीमा पार गतिविधियों को रोकने में मदद करेगी।
  • अंतर-एजेंसी समन्वय: सीमा सुरक्षा बलों (BSF, SSB), आव्रजन (Immigration) और सीमा शुल्क (Customs) विभागों के बीच रीयल-टाइम सूचना साझाकरण से राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचा अभेद्य बनेगा।

भारत के क्रियाशील भूमि पत्तन:

पड़ोसी देश भूमि पत्तन (Land Ports / ICPs) की स्थिति
बांग्लादेशपेट्रापोल (पश्चिम बंगाल), डॉकी (मेघालय), सुतारकंडी, गोलकगंज, मनकाचर (असम), अगरतला, श्रीमंतपुर, सबरूम (त्रिपुरा)
नेपालरुपइडिहा (उत्तर प्रदेश), रक्सौल, जोगबनी (बिहार)
पाकिस्तानअटारी, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
भूटानदर्रांग (असम)
म्यांमारमोरेह (मणिपुर)

FAQs:

1. विनिमय प्रणाली क्या है?
यह एक केंद्रीयकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो भारत के सभी लैंड पोर्ट्स (एकीकृत चेक पोस्ट) के परिचालन को डिजिटल रूप से जोड़ता है। 

2. विनिमय पोर्टल किसने लॉन्च किया?
इस पोर्टल को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है। 

3. भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक से सीमा पार व्यापार और यात्रियों की आवाजाही को पारदर्शी, सुरक्षित और अधिक कुशल बनाना है।

4. इससे सीमा व्यापार को क्या लाभ होगा?
इससे कागजी कार्रवाई घटेगी, रियल-टाइम डेटा ट्रैकिंग होगी, ट्रकों का वेटिंग टाइम कम होगा और लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top