Apni Pathshala

10वां ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 (10th ICC Women T20 World Cup 2026)

10वां ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 (10th ICC Women T20 World Cup 2026)

10th ICC Women T20 World Cup 2026

संदर्भ:

10वां ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 (10th ICC Women’s T20 World Cup) इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक खेला जा रहा है।

10वें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के मुख्य बिंदु:

  • मेजबान देश: टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा की जा रही है. इंग्लैंड ने इससे पहले 2009 में इसके उद्घाटन संस्करण की मेजबानी की थी. 
  • रिकॉर्ड टीमें: महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार 12 टीमें भाग ले रही हैं, जो खेल के वैश्विक विस्तार का प्रतीक है. पिछले 2024 संस्करण में केवल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था.
    • 12 टीमों को दो समूहों (Group 1 और Group 2) में बांटा गया है, जिसमें प्रत्येक समूह में 6-6 टीमें हैं. राउंड-रॉबिन प्रारूप (Round-Robin Format) के बाद दोनों समूहों की शीर्ष 2-2 टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
    • समूह 1 भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड.
    • समूह 2 इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड.
    • यूरोपीय देश नीदरलैंड (The Netherlands) ने पहली बार महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा है.
  • कुल मैच: टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. इसमें ग्रुप चरण, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शामिल हैं.
    • न्यूजीलैंड (White Ferns) इस टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी है. उन्होंने 2024 संस्करण के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला खिताब जीता था.
    • विश्व कप का पहला मैच 12 जून को एडजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की (इंग्लैंड: 219/1, श्रीलंका: 132/10).
    • दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को लंदन के ‘द ओवल’ मैदान पर खेले जाएंगे. वहीं, विश्व कप का महामुकाबला (Final) 5 जुलाई 2026 को क्रिकेट के मक्का ‘लॉर्ड्स’ (Lord’s) में आयोजित होगा.
    • हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ग्रुप 1 का हिस्सा है. भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 जून 2026 को पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम के एडजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है.
  • वेन्यू: मुकाबले यूनाइटेड किंगडम के 7 प्रतिष्ठित स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं: एडजबेस्टन (Edgbaston – बर्मिंघम), लॉर्ड्स (Lord’s – लंदन), द ओवल (The Oval – लंदन), ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford – मैनचेस्टर), हेडिंग्ले (Headingley – लीड्स), हैम्पशायर बाउल (Hampshire Bowl – साउथेम्प्टन) और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (Bristol County Ground)।
  • पुरस्कार राशि: आईसीसी (ICC) ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए रिकॉर्ड $8,764,615 (लगभग 8.76 मिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि घोषित की है. यह 2024 की तुलना में 10% अधिक है.
  • विजेता टीम $2,340,000 (लगभग 2.34 मिलियन डॉलर)
  • उपविजेता टीम $1,170,000 (लगभग 1.17 मिलियन डॉलर)
  • प्रत्येक ग्रुप मैच जीतने पर $31,154 की अतिरिक्त राशि मिलेगी. 

FAQs:

1. 10वां ICC महिला टी20 विश्व कप कब आयोजित होगा?

यह शानदार टूर्नामेंट जून से जुलाई 2026 के मध्य आयोजित किया जा रहा है।

2. इसकी मेजबानी कौन करेगा?

इस 10वें ऐतिहासिक संस्करण की पूरी मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा की जा रही है

3. कितनी टीमें भाग लेंगी

महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार कुल 12 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं।

4. टूर्नामेंट का प्रारूप क्या होगा

टीमें ग्रुप चरण में खेलेंगी, जिसके बाद शीर्ष टीमें सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

5. भारत की तैयारी कैसी है?

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ टीम इंडिया अपना पहला खिताब जीतने उतरी है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top