Apni Pathshala

RSSB 4th Grade Revised Result 2026

RSSB 4th Grade Revised Result 2026 Out

RSSB 4th Grade Revised Result 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा June 29, 2026 को बहुप्रतीक्षित RSSB 4th Grade Revised Result 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी में संशोधन के बाद जारी किए गए इस परिणाम में लगभग 48,000 उम्मीदवारों का अंतिम/प्रोविजनल रूप से चयन हुआ है, जिन्हें जल्द विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी।

RSSB 4th Grade Revised Result 2026 Out Overview 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने June 29, 2026 को RSSB 4th Grade Revised Result 2026 जारी कर दिया है, जिसमें पूर्व में घोषित परिणामों की तुलना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस बार परिणाम में मुख्य रूप से द्वितीय पाली (Shift 2) की अंतिम उत्तर कुंजी के प्रश्न संख्या 108 में संशोधन के कारण मूल्यांकन में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। यह लिखित परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर कुल 53,750 पदों को भरने के लिए 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए 24,71,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। आज जारी इस संशोधित परिणाम के अंतर्गत लगभग 48,000 छात्रों का चयन किया गया हैं, जिन्हें अंतिम/प्रोविजनल रूप से मुख्य सूची में स्थान मिला है। आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित परिणाम के साथ-साथ Rajasthan 4th Grade Merit List PDF  और Rajasthan 4th Grade Cut Off Marks भी जारी कर दिए गए हैं। इसमें लगभग 5,750 उम्मीदवारो को अपात्र या चयन सूची से बाहर (debarred/disselected) किया गया है, जिसका मुख्य कारण दस्तावेजों की जांच में विसंगतियां पाना और माननीय न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करना है।

आयोजकराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (4th Grade Employee)
कुल रिक्त पदों की संख्या53,750
लिखित परीक्षा की तिथियां19, 20, और 21 सितंबर 2025
संशोधित अंतिम परिणाम की तिथि29 जून 2026
अंतिम रूप से चयनित कुल अभ्यर्थी48,000 लगभग
सूची से बाहर/अपात्र किए गए अभ्यर्थीलगभग 5,750
आधिकारिक वेबसाइट पोर्टलrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan 4th Grade Revised Result PDF and Merit List PDF Download Link 2026

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए RSSB 4th Grade Revised Result 2026 को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। आप इस लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक PDFs को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर तथा फाइनल सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

RSSB 4th Grade Merit Wise Revised Result 2026 PDF Download 
Revised Result Sheet 1 Roll No. 1110101 to 1843674
Revised Result Sheet 2 Roll No. 1843675 to 2574325
Revised Result Sheet 3 Roll No. 2574326 to 3297047
Revised Result Sheet 4 Roll No. 3297048 to 3581160

RSSB 4th Grade Revised Merit List 2026 Download Process

संशोधित मेरिट सूची और अपना रोल नंबर चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

Step 1: सबसे पहले अपने वेब ब्राउज़र में राजस्थान चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in को ओपन करें।
Step 2: मुख्य होमपेज पर दिखाई दे रहे “Results” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: अब नोटिफिकेशन सूची में “Fourth Class Employee 2024: Revised Final Result” के लिंक को ढूंढें।
Step 4: इस लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट सूची की पीडीएफ फाइल आपके डिवाइस पर डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी।
Step 5: डाउनलोड की गई पीडीएफ फाइल को ओपन करें और कीबोर्ड पर Ctrl + F कमांड का उपयोग करें।
Step 6: सर्च बार में अपना Roll Number दर्ज करें और एंटर दबाएं; यदि आपका नंबर हाइलाइट होता है तो आपका चयन हो चुका है।

RSSB 4th Grade Revised Cut Off 2026

बोर्ड द्वारा मुख्य संशोधित परिणाम जारी करने के साथ ही सभी श्रेणियों के आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स भी संशोधित करके वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उत्तर कुंजी में हुए सुधार और अंकों के पुनर्मूल्यांकन के प्रभाव के कारण संशोधित कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ नीचे टेबल में उपलब्ध कराई है:

वर्गश्रेणीकट ऑफ अंक


General
General174.7157
Female168.7237
Widow115.7558
Divorcee153.7707

EWS
General171.8948
Female162.1855
Divorcee152.6292

अनुसूचित जाति (SC)
General163.8475
Female150.5737
Divorcee131.4325
अनुसूचित जनजाति (ST)General157.0564
Female149.8812
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)General172.3701
Female165.0437

What Next?

जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस RSSB 4th Grade Revised Result 2026 की मुख्य चयन सूची में शामिल है, उन्हें अब आवंटित विभागों में रिपोर्ट करना होगा। बोर्ड द्वारा अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रशासनिक सुधार विभाग और संबंधित कार्यालयों को भेजी जा रही है। उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र तैयार रखें ताकि जॉइनिंग के समय किसी प्रकार की बाधा न आए।

FAQs:

  1. RSSB 4th Grade Revised Result 2026 कैसे देखें?

    आधिकारिक पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर Results अनुभाग खोलें, संशोधित परिणाम शीट लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ में अपना Roll Number सर्च करें।

  2. संशोधित परिणाम क्यों जारी किया गया?

    यह निर्णय परीक्षा की द्वितीय पाली (Shift 2) के प्रश्न संख्या 108 की उत्तर कुंजी में त्रुटि सुधार और अंकों की पुनः गणना के कारण लिया गया।

  3. मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें

    वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं, “Fourth Class Employee 2024: Meritwise Revised Result” विकल्प पर क्लिक कर पीडीएफ फाइल सीधे सेव करें।

  4. चयन के बाद अगली प्रक्रिया क्या होगी?

    सफल अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति संस्तुति के लिए शासन सचिवालय, आरपीएससी (RPSC) तथा प्रशासनिक सुधार विभाग को भेजी जाएगी।

  5. RSSB की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की एकमात्र प्रामाणिक और आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in है।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top