Apni Pathshala

PM CARES Fund 2026- फंड की कुल राशि बढ़कर रिकॉर्ड ₹8,452 करोड़, जानिए इसके बारे मे विस्तार से

PM CARES Fund 2026- फंड की कुल राशि बढ़कर रिकॉर्ड ₹8,452 करोड़, जानिए इसके बारे मे विस्तार से 

PM CARES Fund 2026

संदर्भ:

हाल ही में पीएम केयर्स फंड (PM CARES Fund 2026) की नवीनतम वित्तीय वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है, जिसके अनुसार 31 मार्च 2025 तक इसकी कुल राशि बढ़कर रिकॉर्ड 8,452 करोड़ रुपये (PM CARES Fund ₹8,452 Crore) हो गई।

पीएम केयर्स फंड (PM CARES Fund) क्या हैं?

  • परिचय: पीएम केयर्स फंड (PM CARES Fund एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट (Public Charitable Trust) है। इसका उद्देश्य किसी भी तरह की संकटपूर्ण स्थिति, प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देना और स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है।
  • पूरा नाम: आपातकालीन स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (Prime Minister’s Citizen Assistance and Relief in Emergency Situations Fund). 
  • स्थापना: इसकी स्थापना 27 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी जैसी किसी भी आपातकालीन या संकट की स्थिति से निपटने और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के प्राथमिक उद्देश्य से की गई थी. 
  • कानूनी स्थिति: यह कॉर्पस फंड (PM CARES Fund Corpus) भारतीय संविधान के किसी अधिनियम या बजटीय आवंटन से नहीं बना है.
    • इसे रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1908 के तहत एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट (Public Charitable Trust) के रूप में पंजीकृत किया गया है.
  • वित्तीय स्थिति: यह फंड भारत की संचित निधि (Consolidated Fund of India) का हिस्सा नहीं है। इसमें केवल व्यक्तियों और संगठनों से मिलने वाले स्वैच्छिक योगदान (Voluntary contributions) को ही स्वीकार किया जाता है. 
  • प्रबंधन:
    • पदेन अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष (Ex-officio Chairman) होते हैं. 
    • पदेन ट्रस्टी: भारत सरकार के रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री इसके पदेन ट्रस्टी (Ex-officio Trustees) हैं. इसके अतिरिक्त अध्यक्ष द्वारा प्रख्यात व्यक्तियों को भी ट्रस्टी के रूप में नामित किया जाता है.
  • विशेष नियम और छूट:
    • इस फंड में दिया गया दान आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80G के तहत 100% कर छूट के योग्य है.
    • इसमें कॉर्पोरेट द्वारा दिया गया अंशदान कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत गिना जाता है.
    • विदेशी अंशदान प्राप्त करने के लिए इसे विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) के तहत विशेष छूट प्राप्त है.

ऑडिट रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:

नवीनतम वित्तीय विवरण (Financial statements) और ऑडिटेड खातों (Audited accounts) के प्रमुख निष्कर्ष इस प्रकार हैं:

  • रिकॉर्ड क्लोजिंग बैलेंस (PM CARES Fund Balance 2026): वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY 2024-25) के अंत तक फंड की कुल संपत्ति बढ़कर ₹8,452.06 करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गई.
  • फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में बड़ा निवेश: इस कुल संचित राशि (PM CARES corpus) का लगभग 93% हिस्सा (₹7,846.65 करोड़) विभिन्न अनुसूचित बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) के रूप में जमा रखा गया है.
  • ब्याज से आय (PM CARES Fund Interest Income): इस वित्तीय वर्ष में घरेलू और विदेशी दानों (Public donations) में गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद, केवल एफडी से प्राप्त हुए ₹469.38 करोड़ के ब्याज ने फंड की कुल राशि को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई.
  • न्यूनतम वार्षिक खर्च (PM CARES Fund Expenditure): ऑडिट रिपोर्ट (PM CARES Fund Audit) के अनुसार, पूरे वर्ष में इस विशाल कोष से मात्र ₹87.85 लाख (लगभग 0.01%) की राशि ही खर्च की गई, जो मुख्य रूप से बच्चों के लिए पीएम केयर्स योजना (PM CARES for Children) और बैंक शुल्कों के लिए हस्तांतरित हुई.
  • एजेंसियों से रिफंड: वर्ष के दौरान विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों (Implementing Agencies) द्वारा ₹324.66 करोड़ की अप्रयुक्त राशि फंड में वापस (Refund) की गई. 

फंड से जुड़ी आलोचनाएं एवं चुनौतियां:

  • सूचना के अधिकार (RTI) से बाहर: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और ट्रस्ट का रुख है कि यह फंड आरटीआई अधिनियम, 2005 (RTI Act) के तहत एक “पब्लिक अथॉरिटी” (सार्वजनिक प्राधिकरण) नहीं है। इस कारण नागरिक इसके दाताओं की विस्तृत सूची आरटीआई के जरिए नहीं जान सकते.
  • सीएजी (CAG) ऑडिट का अभाव: इस फंड का अंकेक्षण भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) द्वारा नहीं किया जाता। इसका ऑडिट स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (निजी फर्मों) के माध्यम से कराया जाता है, जिससे इसकी विधायी जवाबदेही पर सवाल उठते हैं.
  • संसदीय संवीक्षा से मुक्ति: सरकारी खजाने से बाहर होने के कारण इस फंड के बजटीय प्रस्तावों या खर्चों पर संसद (Parliament) में कोई चर्चा या मतदान नहीं होता.
  • धन का अप्रयुक्त पड़े रहना (Idle Funds): आलोचकों और नागरिक कार्यकर्ताओं का मत है कि आपातकालीन स्थितियों (Emergency situations) के लिए बने इस फंड की 93% राशि का बैंकों में निष्क्रिय पड़े रहना इसके मूल उद्देश्यों के विपरीत है, जबकि देश के कई हिस्से विभिन्न क्षेत्रीय आपदाओं से जूझते रहते हैं. 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: PM CARES Fund 2026 क्या है?

उत्तर: यह देश में महामारी या किसी भी प्राकृतिक/मानव-जनित आपदा जैसी आपातकालीन स्थितियों (Emergency situations) से निपटने के लिए बनाया गया एक स्वैच्छिक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट है. 

प्रश्न 2: PM CARES Fund का वर्तमान Balance कितना है?

उत्तर: हाल ही में जारी वित्तीय वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक इसका कुल क्लोजिंग बैलेंस ₹8,452.06 करोड़ है. 

प्रश्न 3: PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ से अधिक राशि कैसे पहुंची?

उत्तर: हालांकि प्रत्यक्ष दानों (Donations) में कमी आई है, लेकिन फंड के 93% पैसे को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में रखने से मिले ₹469.38 करोड़ के ब्याज से यह राशि रिकॉर्ड स्तर पर पहुँची.

प्रश्न 4: PM CARES Fund को कितना Donation मिला?

उत्तर: शुरुआती तीन वर्षों में इसने ₹13,000 करोड़ से अधिक जुटाए थे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसके प्रत्यक्ष स्वैच्छिक और विदेशी अंशदानों (Foreign contributions) में पिछले वर्षों की तुलना में गिरावट देखी गई है. 

प्रश्न 5: PM CARES Fund का पैसा कहां इस्तेमाल किया जाता है?

उत्तर: इसका पैसा स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत करने, आपदा राहत और माता-पिता खो चुके बच्चों की सहायता के लिए ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ (PM CARES for Children) योजना में किया जाता है. 

प्रश्न 6: PM CARES Fund को कौन Manage करता है?

उत्तर: इस सार्वजनिक न्यास का प्रबंधन पदेन अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री तथा पदेन ट्रस्टी के रूप में केंद्रीय रक्षा, गृह और वित्त मंत्रियों द्वारा किया जाता है.

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top