Apni Pathshala

RRB Station Master Recruitment 2026 Out

RRB Station Master Recruitment 2026

RRB Station Master Recruitment 2026 Out

RRB Station Master Recruitment 2026 Short Notice: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 21 अक्टूबर 2026 को स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती अधिसूचना आधिकारिक विज्ञापन संख्या CEN No. 08/2026 के तहत जारी की गई है, जिसके माध्यम से भारतीय रेलवे में कुल 1,250 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

RRB Station Master Recruitment 2026 Overview 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस बार एक बड़ा बदलाव करते हुए स्टेशन मास्टर पद को पारंपरिक RRB NTPC भर्ती से पूरी तरह अलग कर दिया है और इसके लिए CEN No. 08/2026 के तहत अलग से शार्ट नोटिस जारी किया है। इस विशेष भर्ती में 1,250 रिक्तियां शामिल की गई हैं। इसके लिए विस्तृत अधिसूचना 26 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी, जिसमें ज़ोन के अनुसार पदों के वर्गीकरण दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) चलेगी। उम्मीदवारों को https://www.rrbapply.gov.in/ पर RRB एप्लीकेशन पोर्टल के ज़रिए अपने एप्लीकेशन ऑनलाइन जमा करने होंगे। भर्ती प्रक्रिया में सिंगल-स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के तहत एक आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा।

भर्

भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामस्टेशन मास्टर (Station Master)
विज्ञापन संख्याCEN No. 08/2026
कुल रिक्तियां1,250 पद
शॉर्ट नोटिस जारी तिथि21 अक्टूबर 2026
आवेदन प्रारंभ तिथि27 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 नवंबर 2026
चयन प्रक्रियाCBT, CBAT, DV, Medical
वेतनमानपे लेवल-6 (7th CPC)
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

Railway Station Master Eligibility Criteria 2026

इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा में बदलाव करते हुए इसे 20 से 30 वर्ष निर्धारित किया गया है और इसके लिए A-2 मेडिकल स्टैंडर्ड अनिवार्य है। 20 साल की नई न्यूनतम उम्र सीमा आगामी भर्तियों पर लागू होगी, जबकि चल रही भर्ती प्रक्रिया में पिछले उम्र के नियमों का पालन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यताकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation (स्नातक डिग्री)
पुरानी आयु सीमा18 से 33 वर्ष
नई आयु सीमा20 से 30 वर्ष (1 जनवरी 2027 के आधार पर, नियमानुसार छूट लागू)
अनिवार्य मेडिकल स्टैंडर्डA-2 (A-Two) श्रेणी (बिना चश्मे के बेहतर दृष्टि अनिवार्य)

Railway Station Master Selection Process 2026

बोर्ड ने चयन प्रक्रिया को छोटा बनाने के लिए 2-स्टेज CBT (CBT 1 और CBT 2) को खत्म कर दिया है। अब केवल एक सिंगल-स्टेज CBT और उसके बाद साइको टेस्ट (CBAT) आयोजित किया जाएगा। चरणबद्ध चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न जानने के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

चरण (Stage)परीक्षा पैटर्न और विषय (Exam Pattern & Subjects)अंक एवं समय (Marks & Time)मार्किंग स्कीम (Marking Scheme)चयन एवं मेरिट का आधार (Merit Criteria)
स्टेज 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)बेसिक साइंस, मैथ्स, डेटा एनालिसिस, लॉजिकल रीजनिंग, मेंटल रीजनिंग और इंग्लिश रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन100 प्रश्न, 100 अंकसमय: 120 मिनटप्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक मार्किंग (Negative Marking) होगी।रिक्तियों के 8 गुना उम्मीदवारों को अगले चरण (CBAT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फाइनल मेरिट में इसका 70% वेटेज जुड़ेगा।
स्टेज 2: एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)उम्मीदवारों की मानसिक सतर्कता और मनोवैज्ञानिक क्षमता जांचने के लिए विभिन्न बैटरी टेस्ट।क्वालीफाइंग प्रकृति का (न्यूनतम टी-स्कोर 42 अंक अनिवार्य)।इसमें कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होता है।फाइनल मेरिट लिस्ट में CBAT के प्राप्तांकों का 30% वेटेज जोड़ा जाएगा।
स्टेज 3: दस्तावेज सत्यापन (DV)CBT और CBAT के संयुक्त स्कोर (70:30) के आधार पर तैयार मेरिट से उम्मीदवारों का चयन।केवल प्रमाण पत्रों की जांचलागू नहीं1:1 के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
स्टेज 4: मेडिकल टेस्टरेलवे के डॉक्टरों द्वारा शारीरिक और आंखों का कड़ा परीक्षण।A-2 मेडिकल मानदंड जांचपास/फेल (Pass/Fail)अंतिम रूप से सफल होने के लिए इसे क्लियर करना अनिवार्य है।

RRB Station Master Salary 2026

स्टेशन मास्टर का पद भारतीय रेलवे के सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक है। इसमें 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-6 का वेतन और कई प्रकार के भत्ते दिये जाएंगे।

पे लेवल (Pay Level)लेवल 6 (7th CPC)
मूल वेतन (Basic Pay)₹35,400 प्रति माह
महंगाई भत्ता (DA)सरकारी नियमों के अनुसार (समय-समय पर संशोधित)
अन्य भत्ते (Allowances)मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA), नाइट ड्यूटी भत्ता और रनिंग अलाउंस।
सकल वेतन (Gross Salary)भत्तों को जोड़कर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹55,000 से ₹65,000+ तक बनती है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. RRB Station Master Recruitment 2026 का Notification कब जारी होगा?

    इसका संक्षिप्त विज्ञापन 21 अक्टूबर 2026 को जारी हो चुका है, और विस्तृत नोटिफिकेशन 26 अक्टूबर 2026 को वेबसाइट पर लाइव होगा।

  2. RRB Station Master Vacancy 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

    CEN 08/2026 के अंतर्गत कुल 1,250 रिक्त पदों (संभावित) पर भर्ती की जाएगी।

  3. RRB Station Master Recruitment 2026 के लिए Educational Qualification क्या है?

    उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री होनी अनिवार्य है।

  4. Railway Station Master 2026 के लिए Age Limit और Age Relaxation क्या है?

    नई आयु सीमा 18-20 से 30 वर्ष है। SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

  5. RRB Station Master Apply Online 2026 का Application Form कैसे भरें?

    आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  6. RRB Station Master Recruitment 2026 की Application Last Date क्या है?

    ऑनलाइन आवेदन जमा करने की संभावित अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top