Apni Pathshala

पीएम ई-ड्राइव (PM E-DRIVE) | Apni Pathshala

PM E-DRIVE

PM E-DRIVE

संदर्भ:

हाल ही में भारत सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम ई-ड्राइव (PM E-DRIVE) योजना के तहत सब्सिडी की समय-सीमा में महत्वपूर्ण विस्तार किया है। यह योजना मुख्य रूप से सार्वजनिक परिवहन और व्यावसायिक उपयोग वाले वाहनों पर केंद्रित है। 

पीएम ई-ड्राइव (PM E-DRIVE) योजना के बारे में:

  • परिचय: प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवॉल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एनहांसमेंट (PM E-DRIVE) को 1 अक्टूबर 2024 से लागू किया गया था। 
  • संचालन: यह भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) द्वारा संचालित है।
  • बजट: इसका कुल बजटीय आवंटन ₹10,900 करोड़ है। 
  • सब्सिडी: सरकार ने हाल ही में विभिन्न वाहन श्रेणियों के लिए निम्नलिखित समय-सीमा तय की है:

  • इलेक्ट्रिक दोपहिया (e-2W): इन वाहनों के लिए सब्सिडी की समय-सीमा बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है।
  • इलेक्ट्रिक तिपहिया (e-rickshaws/e-carts): इनके लिए प्रोत्साहन राशि की पात्रता अब 31 मार्च 2028 तक बढ़ा दी गई है।
  • इलेक्ट्रिक बसें और ट्रक: ई-ट्रकों और ई-बसों के लिए भी योजना की अवधि 31 मार्च 2028 तक विस्तारित की गई है। 
  • ई-वाउचर प्रणाली (E-Voucher System): पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए Aadhaar-आधारित ई-वाउचर प्रणाली शुरू की गई है। 
  • चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर: देश भर में लगभग 72,300 सार्वजनिक फास्ट चार्जर स्थापित करने के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान है। इसमें ई-4W के लिए 22,100, ई-बसों के लिए 1,800 और ई-2W/3W के लिए 48,400 चार्जर शामिल हैं।

प्रमुख घटक और बजटीय आवंटन:

  • मांग प्रोत्साहन (₹3,679 करोड़): इसमें ई-2W, ई-3W, ई-एम्बुलेंस और ई-ट्रक शामिल हैं।
  • पूंजीगत परिसंपत्ति निर्माण (₹7,171 करोड़):
    • ई-बसें (₹4,391 करोड़): लगभग 14,028 ई-बसों की खरीद के लिए।
    • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (₹2,000 करोड़): देश भर में 72,300 सार्वजनिक फास्ट चार्जर स्थापित करने का लक्ष्य।
    • परीक्षण एजेंसियों का उन्नयन (₹780 करोड़): नई तकनीकों के प्रमाणीकरण के लिए।
  • ई-एम्बुलेंस: इसके लिए अलग से ₹500 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

महत्व:

  • FAME-II बनाम PM E-DRIVE: जहाँ FAME-II में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को भी शामिल किया गया था, वहीं PM E-DRIVE पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों पर केंद्रित है और इसमें इलेक्ट्रिक कारों को सीधे सब्सिडी से बाहर रखा गया है
  • नवाचार (E-Voucher): सब्सिडी वितरण में पारदर्शिता के लिए आधार-प्रमाणित ई-वाउचर प्रणाली शुरू की गई है, जिससे खरीदार सीधे लाभ उठा सकते हैं।
  • आत्मनिर्भर भारत: योजना के तहत फेज्ड मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम (PMP) अनिवार्य है, जो स्थानीय विनिर्माण को प्रोत्साहित करता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top