Apni Pathshala

SIPRI Yearbook 2026 रिपोर्ट (SIPRI Yearbook 2026 Report)

SIPRI Yearbook 2026 रिपोर्ट (SIPRI Yearbook 2026 Report)

SIPRI Yearbook 2026 Report

संदर्भ:

हाल ही में Stockholm International Peace Research Institute (SIPRI) Yearbook 2026 के अनुसार दुनिया के सभी 9 परमाणु-संपन्न देशों के पास कुल 12,187 परमाणु वॉरहेड्स हैं, जिनमें से भारत के पास 190 और पाकिस्तान के पास 170 वॉरहेड्स हैं। 

  • SIPRI की इस नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण (Modernisation) तेज हो गया है और देश इन्हें राष्ट्रीय शक्ति के मुख्य साधन के रूप में देख रहे हैं। 

SIPRI Yearbook 2026 रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:

  • वैश्विक परिदृश्य: दुनिया के कुल परमाणु हथियारों का लगभग 83% हिस्सा अकेले रूस और अमेरिका के पास है। वैश्विक स्तर पर शीर्ष देशों की स्थिति इस प्रकार है:
    • रूस (Russia): वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक परमाणु हथियारों के साथ रूस पहले स्थान पर है। उसके पास 5,500 से अधिक परमाणु वॉरहेड्स का विशाल भंडार है। रूस लगातार अपने रणनीतिक और गैर-रणनीतिक (Tactical) परमाणु बलों को अपग्रेड कर रहा है। 
    • संयुक्त राज्य अमेरिका (United States): अमेरिका 5,044 परमाणु हथियारों के साथ दूसरे स्थान पर है। अमेरिकी वॉरहेड्स उसके अपने देश के अलावा नाटो सहयोगी देशों (जैसे तुर्की, इटली, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड) में भी तैनात हैं।
    • चीन (China): चीन 620 वॉरहेड्स के साथ तीसरे स्थान पर है और दुनिया में सबसे तेज गति से अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहा है। उसने देश के उत्तरी और पूर्वी पर्वतीय क्षेत्रों में सैकड़ों नए मिसाइल सिलो (Missile Silos) का निर्माण पूरा कर लिया है। 
    • फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम (France & UK): फ्रांस के पास लगभग 290 और यूनाइटेड किंगडम के पास 225 परमाणु वॉरहेड्स हैं। ये दोनों देश भी अपने डिलीवरी सिस्टम को आधुनिक बना रहे हैं।
    • अन्य परमाणु देश: इजरायल (Israel) के पास अनुमानित 90 और उत्तर कोरिया (North Korea) के पास लगभग 50 से 60 वॉरहेड्स होने का अनुमान है। 
  • भारत का परिप्रेक्ष्य: भारत के संदर्भ में निम्नलिखित बिंदु अत्यंत महत्वपूर्ण हैं:
    • शस्त्रागार में वृद्धि: भारत का परमाणु जखीरा 180 (2025 में) से बढ़कर 190 वॉरहेड्स हो गया है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर अपनी संख्यात्मक बढ़त को बढ़ाकर 20 वॉरहेड्स कर लिया है। 
    • शांति काल में तैनाती (Peacetime Deployment): रणनीतिक इतिहास में पहली बार, भारत ने शांति काल के दौरान अपनी मिसाइलों पर 12 परमाणु वॉरहेड्स को सक्रिय रूप से तैनात (Deployed) किया है। शेष 178 वॉरहेड्स केंद्रीय भंडारण (Central Storage) में सुरक्षित हैं।
    • चीन-केंद्रित रक्षा रणनीति: भारत का परमाणु आधुनिकीकरण कार्यक्रम अब मुख्य रूप से ऐसी लंबी दूरी की मिसाइलों (Long-range Weapons) के विकास पर केंद्रित है, जो पूरे चीन के रणनीतिक ठिकानों को अपनी जद में ले सकें। 
    • सैन्य खर्च (Military Expenditure): भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश है। भारत का रक्षा बजट 8.9% की वृद्धि के साथ 92.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत वैश्विक स्तर पर हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक (Arms Importer) बना हुआ है।
  • चीन की स्थिति: चीन वैश्विक स्तर पर सबसे तीव्र गति से अपने परमाणु हथियारों का विस्तार कर रहा है। चीन के पास अब 620 वॉरहेड्स हैं। उसने उत्तरी और पूर्वी पर्वतीय क्षेत्रों में सैकड़ों नए मिसाइल सिलो (Missile Silos) तैयार किए हैं।
    • विशेषज्ञों के अनुसार, इस दशक के अंत तक चीन के पास अमेरिका या रूस के बराबर अंतर्महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBMs) हो सकती हैं।
  • पाकिस्तान की स्थिति: पाकिस्तान का परमाणु शस्त्रागार 170 वॉरहेड्स पर स्थिर है। हालांकि, वह नए डिलीवरी सिस्टम विकसित कर रहा है और विखंडनीय सामग्री (Fissile Material) का भंडारण बढ़ा रहा है ताकि आने वाले दशक में अपने शस्त्रागार का विस्तार कर सके।
  • रिपोर्ट में बताया किया गया है कि वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) जैसा गंभीर सैन्य संकट देखा गया था, जो अमेरिका की मध्यस्थता के बाद 88 घंटों में समाप्त हुआ। इस तनाव के बावजूद दोनों देशों ने परिपक्वता दिखाई और संघर्ष को पारंपरिक स्तर तक ही सीमित रखा, जिससे परमाणु युद्ध का खतरा टल गया। 

FAQs:

Q1. SIPRI Yearbook 2026 क्या है?
यह Stockholm International Peace Research Institute द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट है, जो वैश्विक हथियारों, सैन्य खर्च, परमाणु ताकतों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा का प्रामाणिक विश्लेषण करती है.

Q2. रिपोर्ट में भारत के बारे में क्या कहा गया है?
भारत ने परमाणु हथियार बढ़ाकर 190 वारहेड्स कर लिए हैं. भारत $92.1 बिलियन रक्षा बजट के साथ दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश है. 

Q3. SIPRI का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
इस स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान का मुख्यालय स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम (Stockholm, Sweden) में स्थित है.

Q4. वैश्विक सैन्य खर्च में कौन सा देश शीर्ष पर है?
वैश्विक सैन्य व्यय और हथियारों के आधुनिकीकरण के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) दुनिया में शीर्ष (पहले स्थान) पर है. 

Q5. SIPRI रिपोर्ट का महत्व क्या है?
यह वैश्विक स्तर पर हथियारों की होड़, निरस्त्रीकरण और परमाणु जोखिमों को समझने और सुरक्षा नीतियों के निर्धारण के लिए दुनिया का सबसे विश्वसनीय डेटा स्रोत है.

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top