RRB Section Controller Recruitment 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अगस्त 2025 में रोजगार समाचार के माध्यम से इस वर्ष सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी की है, जिसमें कुल 368 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
RRB Section Controller Recruitment 2025 Overview
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। यह भर्ती अधिसूचना अगस्त 2025 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित की गई है और इसमें कुल 368 रिक्तियों की घोषणा की गई है। अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी और इसका अंतिम दिन 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित किया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है और जो निर्धारित आयु सीमा में आते हैं। इसमें चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी जिसमें पहला चरण कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, दूसरा चरण दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम चरण मेडिकल परीक्षण होगा। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा निर्धारित वेतनमान और भत्ते प्रदान किए जाएंगे जो सातवें वेतन आयोग के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान होंगे। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी।
भर्ती संस्था |
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
विज्ञापन संख्या |
CET 04/2025 |
पद का नाम |
सेक्शन कंट्रोलर |
कुल पद |
368 |
आवेदन शुरू होने की तिथि |
15 सितंबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
14 अक्टूबर 2025 |
शैक्षणिक योग्यता |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
आयु सीमा (01.01.2025 तक) |
20–33 वर्ष |
मेडिकल पात्रता |
A2 |
चयन प्रक्रिया |
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सीय परीक्षण |
आवेदन प्रक्रिया |
ऑनलाइन माध्यम |
वेतनमान |
₹35,400 (Level 6) |
आधिकारिक वेबसाइट |
RRB Section Controller Recruitment 2025: Vacancies Details
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए कुल 368 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। ये रिक्तियां विभिन्न श्रेणियों के अनुसार विभाजित की गई हैं। आधिकारिक श्रेणीवार रिक्तियों की जानकारी घोषित होने के बाद, नीचे तालिका में श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण अपडेट किया जाएगा।
श्रेणी |
पदों की संख्या |
सामान्य (UR) |
368 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
|
अनुसूचित जाति (SC) |
|
अनुसूचित जनजाति (ST) |
RRB Section Controller Recruitment 2025: Eligibility Criteria
सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। केवल वही अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो और जो निर्धारित आयु मानकों के अंतर्गत आते हों। आयु की गणना 01 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी तथा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। नीचे दी गई तालिका में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा का विवरण दिया गया है।
पात्रता संबंधी योग्यता |
|
शैक्षणिक योग्यता |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (किसी भी विषय में) |
आयु सीमा (01.01.2025 तक) |
सामान्य/EWS: 20–33 वर्ष |
OBC: 20–36 वर्ष |
|
SC/ST: 20–38 वर्ष |
RRB Section Controller Recruitment 2025: Application Fee
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क को श्रेणीवार निर्धारित किया गया है और उम्मीदवारों को आवेदन करते समय ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। इसमें प्रथम चरण की परीक्षा में सम्मिलित होने के बाद शुल्क वापसी की व्यवस्था भी की गई है। नीचे दी गई तालिका में विस्तृत विवरण दिया गया है।
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
शुल्क वापसी |
सामान्य / OBC / EWS |
₹500 |
₹400 |
SC / ST / महिला / PwD / पूर्व सैनिक |
₹250 |
₹250 |
RRB Section Controller Recruitment 2025: Application Process
सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और उम्मीदवारों को निर्धारित समयावधि के भीतर अपना फॉर्म भरना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक कर सकते है।
1 |
उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 का लिंक चुने। |
2 |
अभ्यर्थी नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी बुनियादी जानकारी दर्ज करके नया पंजीकरण करके लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करे। |
3 |
पंजीकरण के बाद उम्मीदवार व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरे। |
4 |
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप और साइज में स्कैन कर अपलोड करे। |
5 |
आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन जमा करे। |
सभी जानकारी सही भरने के बाद उम्मीदवारों को प्रीव्यू देखकर सुनिश्चित करे कि विवरण सही है। |
|
6 |
अंतिम पुष्टि के बाद फॉर्म सबमिट करे और सफल सबमिशन पर रजिस्ट्रेशन नंबर उत्पन्न होगा। |
7 |
अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें या PDF फाइल सुरक्षित रखें। |
RRB Section Controller Recruitment 2025: Selection Process
सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की चयन प्रक्रिया को तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है। उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना होगा, इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा और अंत में चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन होगा। नीचे तालिका में प्रत्येक चरण का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की ज्ञान, तर्कशक्ति और विषयगत योग्यता की जांच की जाएगी। |
दस्तावेज़ सत्यापन |
सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और आरक्षण संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। |
चिकित्सीय परीक्षण |
रेलवे द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के आधार पर उम्मीदवार की शारीरिक और चिकित्सीय फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा। |
FAQs: RRB Section Controller Recruitment 2025
Q1. RRB Section Controller Recruitment 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होकर 14 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन पूरा कर लें ताकि तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
Q2. RRB Section Controller Recruitment 2025 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित है?
सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।
Q3. RRB Section Controller Recruitment 2025 में चयन प्रक्रिया किस प्रकार होगी?
चयन प्रक्रिया में पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/