Apni Pathshala

अमोंडावा जनजाति (Amondawa Tribe) | UPSC Preparation

Amondawa Tribe

Amondawa Tribe

संदर्भ:

हाल ही में जारी ताजा शोध और अध्ययनों (University of Portsmouth द्वारा) के अनुसार, अमेज़न वर्षावन में रहने वाली अमोंडावा जनजाति बिना घड़ी, बिना कैलेंडर और बिना उम्र की गणना के अपना जीवन जी रहे है।

अमोंडावा जनजाति के बारे में:

  • स्थान: यह जनजाति मुख्य रूप से ब्राजील के रोन्डोनिया (Rondônia) राज्य में अमेज़न के घने जंगलों में निवास करती है।
  • जनसंख्या: वर्तमान में इनकी जनसंख्या लगभग 150 के करीब है। 
  • जीवनशैली: 1986 में बाहरी दुनिया के संपर्क में आई यह जनजाति मुख्य रूप से शिकार, मछली पकड़ने और खेती पर निर्भर है।
  • विशेषता: ब्रिटेन की पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी (University of Portsmouth) के शोधकर्ताओं ने पाया कि अमोंडावा भाषा में ‘समय’, ‘सप्ताह’, ‘माह’ या ‘वर्ष’ जैसे शब्दों का कोई अस्तित्व नहीं है। 
  • घटना-आधारित समय: ये लोग समय को एक स्वतंत्र आयाम के रूप में नहीं देखते। वे किसी कार्य को “दिन” या “रात” के आधार पर या “शुष्क” और “बरसात” के मौसम के आधार पर विभाजित करते हैं।
  • उम्र की गणना का अभाव: इस जनजाति में कोई भी अपनी उम्र (Age) नहीं जानता। यहाँ जन्मदिन मनाने की कोई परंपरा नहीं है।
  • नाम परिवर्तन: जब कोई व्यक्ति जीवन के एक नए चरण (जैसे बचपन से किशोरावस्था) में प्रवेश करता है, तो उसका नाम बदल दिया जाता है।
  • पहचान का हस्तांतरण: अक्सर एक छोटे बच्चे का पुराना नाम उसके नवजात भाई या बहन को दे दिया जाता है और स्वयं वह बच्चा एक नया नाम धारण कर लेता है।
  • संख्या प्रणाली: इनकी गिनती की प्रणाली अत्यंत सीमित है, जो आमतौर पर केवल चार (4) तक ही जाती है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top