Apni Pathshala

नया आयकर नियम 2026 (New Income Tax Rules 2026) | UPSC Preparation

New Income Tax Rules 2026

New Income Tax Rules 2026

संदर्भ: 

हाल ही में भारत सरकार ने नए आयकर नियम, 2026 अधिसूचित किए है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे। नए आयकर नियम भारत के छह दशक पुराने आयकर कानून का स्थान लेंगे।

नए आयकर नियम, 2026 के मुख्य प्रावधान:

  • नया अधिनियम: आयकर अधिनियम, 2025 अब 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा। इसमें धाराओं (Sections) की संख्या 819 से घटाकर 536 कर दी गई है।
  • नियमों का सरलीकरण: आयकर नियम, 1962 (500+ नियम) को समाप्त कर आयकर नियम, 2026 (333 नियम) लागू किए गए हैं।
  • नई शब्दावली: अब ‘पिछले वर्ष’ (Previous Year) और ‘निर्धारण वर्ष’ (Assessment Year) के भ्रम को दूर कर एक एकल ‘टैक्स वर्ष’ (Tax Year) की अवधारणा पेश की गई है। 
  • ITR फाइलिंग की समयसीमा: ITR-3 और ITR-4 (गैर-ऑडिट व्यवसाय) के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।
  • संशोधित रिटर्न (Revised Return): त्रुटि सुधार के लिए समयसीमा को टैक्स वर्ष की समाप्ति से 9 महीने से बढ़ाकर 12 महीने (यानी 31 मार्च तक) कर दिया गया है।
  • HRA लाभ का विस्तार: अब बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद को भी ‘महानगर’ की श्रेणी में शामिल किया गया है, जिससे यहाँ 50% HRA छूट मिल सकेगी।
  • भत्ता वृद्धि (Allowances): मुद्रास्फीति को देखते हुए शिक्षा भत्ता ₹3,000/माह और हॉस्टल भत्ता ₹9,000/माह (प्रति बच्चा) कर दिया गया है।
  • शेयर बायबैक (Buyback): अब बायबैक से प्राप्त आय को ‘लाभांश’ के बजाय ‘पूंजीगत लाभ’ (Capital Gains) के रूप में टैक्स किया जाएगा।
  • STT में वृद्धि: डेरिवेटिव्स (F&O) में सट्टेबाजी कम करने के लिए फ्यूचर्स पर STT 0.05% और ऑप्शंस पर 0.15% कर दिया गया है।
  • Sovereign Gold Bonds (SGB): मैच्योरिटी पर कर छूट अब केवल उन निवेशकों को मिलेगी जिन्होंने इसे सीधे RBI (Primary Issue) से खरीदा है; सेकेंडरी मार्केट खरीदारों को अब कैपिटल गेन टैक्स देना होगा।

नई कर व्यवस्था (New Tax Regime) – FY 2026-27

बजट 2026 के अनुसार, नई कर व्यवस्था डिफ़ॉल्ट (Default) रहेगी। ₹12 लाख तक की आय पर धारा 87A के तहत ₹60,000 की छूट के कारण प्रभावी कर शून्य है। 

वार्षिक आय (₹)

कर की दर

₹4,00,000 तक

शून्य

₹4,00,001 – ₹8,00,000

5%

₹8,00,001 – ₹12,00,000

10%

₹12,00,001 – ₹16,00,000

15%

₹16,00,001 – ₹20,00,000

20%

₹20,00,001 – ₹24,00,000

25%

₹24,00,000 से अधिक

30%

  • मानक कटौती (Standard Deduction): वेतनभोगियों के लिए इसे बढ़ाकर ₹75,000 कर दिया गया है। 
  • एकीकृत कार्यवाही (Integrated Proceedings): अब असेसमेंट (मूल्यांकन) और पेनल्टी (दंड) संबंधी काम एक ही आदेश (Common Order) के जरिए पूरे होंगे।
  • अपराध की श्रेणी से बाहर करना (Decriminalization): छोटी तकनीकी गलतियों, जैसे ऑडिट न कराना या किताबें पेश न कर पाना, इन्हें अब केवल ‘सिविल शुल्क’ या जुर्माने तक सीमित कर दिया गया है।
  • सजा में कमी: गंभीर अपराधों के मामले में भी जेल की अधिकतम अवधि 7 साल से घटाकर 2 साल कर दी गई है। साथ ही, कोर्ट के पास अब सजा को जुर्माने में बदलने का विकल्प भी होगा।
  • फास्ट डीएस (FAST DS – 2026): यह उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत है (विशेषकर छात्रों और प्रवासियों के लिए) जो अनजाने में अपनी विदेशी संपत्ति या बैंक खातों की जानकारी देना भूल गए थे। 6 महीने की इस खिड़की के दौरान वे बिना किसी भारी दंड के इसका खुलासा कर सकेंगे।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top