Apni Pathshala

ब्राज़ील OPEC+ में शामिल

Download Today Current Affairs PDF

संदर्भ:

OPEC+: ब्राजील सरकार ने हाल ही में OPEC+ में शामिल होने की मंजूरी दी, जिससे देश की तेल क्षेत्र में वैश्विक भूमिका और प्रभाव बढ़ने की संभावना है।

OPEC के बारे में जानकारी:

  1. ओपेक (OPEC) क्या है?

    • OPEC (Organization of the Petroleum Exporting Countries) एक स्थायी अंतर-सरकारी संगठन है, जिसमें 12 तेल निर्यातक विकासशील देश शामिल हैं।
    • भारत OPEC का सदस्य नहीं है।
  2. स्थापना और संस्थापक सदस्य:
    • स्थापना: 1960 में बगदाद सम्मेलन में हुई।
    • संस्थापक सदस्य: ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला।
  3. बाद में शामिल हुए देश:
    • कतर (1961), इंडोनेशिया (1962), लीबिया (1962), UAE (1967), अल्जीरिया (1969), नाइजीरिया (1971), इक्वाडोर (1973), गैबॉन (1975), अंगोला (2007), इक्वेटोरियल गिनी (2017), कांगो (2018)।
    • इक्वाडोर, इंडोनेशिया, कतर और अंगोला अब OPEC के सदस्य नहीं हैं।
  4. वर्तमान पूर्ण सदस्य: लीबिया, UAE, अल्जीरिया, नाइजीरिया, गैबॉन, इक्वेटोरियल गिनी और कांगो।
  5. OPEC के उद्देश्य:
    • सदस्य देशों की पेट्रोलियम नीतियों का समन्वय और एकीकरण।
    • पेट्रोलियम उत्पादकों के लिए उचित और स्थिर मूल्य सुनिश्चित करना।
  6. मुख्यालय: विएना, ऑस्ट्रिया(ध्यान दें: ऑस्ट्रिया OPEC का सदस्य नहीं है।)

 OPEC की सदस्यता के मानदंड:

  • देश के पास कच्चे तेल का पर्याप्त शुद्ध निर्यात होना चाहिए।
  • देश के हित मौजूदा OPEC सदस्यों के समान होने चाहिए।
  • OPEC की पूर्ण सदस्यता के लिए:
    • तीन-चौथाई पूर्ण सदस्यों की स्वीकृति आवश्यक।
    • सभी संस्थापक सदस्यों की सर्वसम्मति जरूरी।

OPEC+ के बारे में

  • OPEC+ क्या है?
    • OPEC+ की स्थापना 2016 में हुई जब अमेरिकी शेल ऑयल उत्पादन बढ़ने से तेल की कीमतें गिरने लगीं।
    • OPEC ने 10 अन्य तेल उत्पादक देशों के साथ समझौता किया ताकि वैश्विक तेल बाजार को स्थिर किया जा सके।
  • OPEC+ के सदस्य (कुल 23 सदस्य – फरवरी 2025 तक)
    • 12 OPEC सदस्य देश
    • 10 अन्य देश: अज़रबैजान, बहरीन, ब्रुनेई, कजाकिस्तान, रूस, मेक्सिको, मलेशिया, दक्षिण सूडान, सूडान, ओमान और ब्राज़ील।

OPEC+ के सदस्य

ब्राज़ील के OPEC+ में शामिल होने का प्रभाव:

  1. वैश्विक तेल क्षेत्र में ब्राज़ील की स्थिति मजबूत
    1. ब्राज़ील दुनिया का सातवां सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।
    2. OPEC+ में शामिल होकर तेल उत्पादन और मूल्य निर्धारण से जुड़े बड़े फैसलों में भाग ले सकेगा।
  2. आधिकारिक निमंत्रण: ब्राज़ील को 2023 में OPEC+ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

वैश्विक तेल उत्पादन में योगदान:

  • ब्राज़ील वर्तमान में दुनिया का 7वां सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।
  • प्रतिदिन 3 मिलियन बैरल तेल का उत्पादन करता है, जो वैश्विक उत्पादन का 4% है।

निर्यात में तेल का दबदबा:

  • 2024 में कच्चा तेल, सोया को पीछे छोड़कर ब्राज़ील का सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद बन गया।
  • कुल विदेशी बिक्री में तेल का योगदान 3% तक पहुंच गया

आर्थिक और ऊर्जा लाभ

  • तेल राजस्व ब्राज़ील की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।
  • ग्रीन एनर्जी ट्रांज़िशन में मदद मिलेगी, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने में संतुलन बना रहेगा।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top