Apni Pathshala

HP SET Result 2026 Out

HP SET Result 2026

HP SET Result 2026 Out

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा HP SET Result 2026 की आधिकारिक घोषणा 27 जुलाई 2026 को कर दी गई है. इस राज्य पात्रता परीक्षा में कुल 1,983 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं, जो अब राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र माने जाएंगे.

HP SET Result 2026 Overview

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने आखिरकार 27 जुलाई 2026 को HP SET 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. यह ऑफलाइन (OMR आधारित) परीक्षा 7 जून 2026 को राज्य के 10 जिलों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 22 विभिन्न विषयों (जैसे केमिकल साइंसेज, इंग्लिश, कॉमर्स, लाइफ साइंसेज, हिंदी और इतिहास) को शामिल किया गया था, जिसमें कुल 1,983 प्रतिभावान अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है. HPPSC द्वारा यह परिणाम विषय-वार PDF फॉर्मेट (Merit List) के रूप में जारी किया गया है, जिसमें उत्तीर्ण होने वाले सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर अंकित हैं. सभी परीक्षार्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें सफल हुए सभी उम्मीदवार आगामी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने के पात्र होंगे.

परीक्षा का नामहिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (HP SET 2026)
संचालक निकायहिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)
परीक्षा की तिथि7 जून 2026
परिणाम जारी होने की तिथि27 जुलाई 2026
कुल उत्तीर्ण उम्मीदवार1,983 छात्र
कुल विषयों की संख्या22 विषय (Subject-wise)
परिणाम का प्रारूपमेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट
आधिकारिक वेबसाइटhppsc.hp.gov.in

HP SET Result 2026 Download PDF Link

आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे HP SET Result 2026 PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक साझा किया है. उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने संबंधित विषय की आधिकारिक मेरिट सूची देख कर सकते हैं.

HP SET Result 2026 Download

Step-by-Step Process to Check HPPSC SET Result 2026

हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से बिना परेशानी के डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in को ओपन करें.
व्हाट्स न्यू सेक्शन: होमपेज पर दिखाई दे रहे “What’s New” या “Results” वाले विकल्प पर क्लिक करें.
लिंक का चयन करें: अब स्क्रीन पर दिख रहे “HP SET Result 2026 Subject-wise PDF” के लिंक को खोजें और उसपर क्लिक करें.
PDF डाउनलोड करें: लिंक पर क्लिक करते ही आपके विषय की मेरिट सूची स्क्रीन पर PDF के रूप में खुल जाएगी, इसे तुरंत डाउनलोड कर लें.
रोल नंबर सर्च करें: डाउनलोड की गई PDF फाइल को खोलें और कंप्यूटर पर Ctrl + F या मोबाइल पर सर्च टूल का उपयोग करके अपना रोल नंबर टाइप करें.
प्रिंट आउट लें: यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में प्रदर्शित होता है, तो भविष्य के संदर्भों के लिए इस रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकालकर अवश्य सुरक्षित रख लें.

What Next After HP SET Result 2026?

HP SET 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी 1,983 योग्य उम्मीदवारों को अब हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शासकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चररशिप) पदों के आवेदनों के लिए पूर्ण रूप से पात्र माना जाएगा. अब चयनित अभ्यर्थियों को आयोग के नियमानुसार आगामी प्रमाण-पत्र सत्यापन (Certificate Verification) चरण के लिए अपने मूल दस्तावेजों के साथ तैयार रहना होगा.

FAQs:

  1. HP SET Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in के “Results” सेक्शन में जाकर अपने विषय की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।

  2. HP SET Result 2026 कब जारी हुआ?

    HP SET 2026 का आधिकारिक परीक्षा परिणाम 27 जुलाई 2026 को विषय-वार जारी किया गया है।

  3. HP SET की कटऑफ क्या है?

    विषय-वार और श्रेणी-वार न्यूनतम कट-ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट पर अभी जारी नहीं किया गया हैं।

  4. HP SET क्वालिफाई करने के बाद क्या होगा?

    सफल उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु पात्र हो जाएंगे।

  5. HP SET का प्रमाणपत्र कब मिलेगा?

    दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद आयोग द्वारा आधिकारिक पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top